शादी का झांसा देकर 21 साल की लड़की से किया बलात्कार, फिर कराया जबरन गर्भपात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

बरहामपुर (ओडिशा)।शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और जबरन उसका गर्भपात कराने के आरोप में एक युवक को गंजाम जिले से गिरफ्तार किया गया है।अक्सा थाने के प्रभारी पी. के. साहू ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की के साथ रेप होने के बाद दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म का आरोप झेल रहे शख्स को सौंपा गया बच्चा

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2019 से अभी तक विवाह का वादा करके युवक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने इस साल की शुरुआत में नदी किनारे झाड़ियों में भी उसके साथ बलात्कार किया।शिकायत के अनुसार, महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात कराया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। साहू ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गई है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम