दलित किशोरी से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

फतेहपुर (उप्र)।  फतेहपुर जिले में 17 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि 17 साल की लड़की को ‘‘प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण के बाद उससे बलात्कार करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने’’ का यह मामला चार दिन पहले सामने आया था और इस संबंध में प्राथमिकी 14 मार्च (रविवार) को दर्ज कराई गई। उन्होंने प्राथमिकी के हवाले से बताया, यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है।

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools