हिमाचल प्रदेश के चंबा में युवक ने महिला पर चाकू से हमला किया, गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में शनिवार दोपहर एक युवक ने एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और घायल युवती को इलाज के लिए चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पुलिस उपाधीक्षक मयंक शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला से आई एक फोरेंसिक टीम ने चंबा में वन अतिथि गृह के पास घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।

शर्मा ने बताया कि आरोपी अमृतसर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है और हमले के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। हमले में युवती की गर्दन पर गंभीर चोट आई हैं।

मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की एक टीम ने तुरंत सर्जरी की, जिससे युवती की जान बच गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि महिला फिलहाल खतरे से बाहर है और उसकी हालत स्थिर है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

वो भारतवंशी, जिनकी दलीलों के सामने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप हुए चारो खाने चित

AI की दुनिया में भारत का डंका, Delhi Declaration पर US-China समेत 88 देशों की मुहर

अब Foreign Tours पर जाएगी Blind Cricket Team, BCCI देगा स्टेडियम से लेकर हर तरह का सपोर्ट

Lebanon पर Israel का बड़ा हमला, Hezbollah कमांडर ढेर, Ceasefire पर बढ़ा संकट