By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025
बिजनौर जिले के विजयपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं, मृतक के परिवार का दावा है कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है।
पुलिस ने शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले में प्राथमिकी दर्ज की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने प्रेम प्रसंग के चलते अमर सिंह की बेरहमी से पिटाई कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। सीओ ने कहा कि घटना के पीछे के सटीक कारण और मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।