सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ काटकर बैरिकेड से लटकाया गया

By अनुराग गुप्ता | Oct 15, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि सिंघू बॉर्डर के पास में एक युवक का शव लटका हुआ मिला है। जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आपको बता दें कि आंदोलनकारी किसानों के मुख्य मंच के पास में युवक का हाथ काटकर उसका शव लटकता हुआ मिला। जिसके बाद वहां पर हंगामा मच गया। 

इसे भी पढ़ें: भारत के प्रधानमंत्री का अपमान टिकैत की शान, कहा- देश के लिए मोदी काला है  

धारदार हथियार से की गई हत्या !

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शव बैरिकेड पर लटकता हुआ मिला है। शुरुआती जानकारी में निहंगों पर कुंडली इलाके में हुई हत्या का आरोप है। यह घटना शुक्रवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। इस जानकारी के सामने आने के बाद हंगामा मच गया। हालांकि कुंडली पुलिस ने शव को बैरिकेड से उतारा और अस्पताल लेकर चली गई।

युवक के शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं युवक के हाथ की कलाई कटी हुई है और जमीन पर काफी ज्यादा खून बिखरा पड़ा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीएसपी हंसराज सोनीपत ने बताया कि सुबह 5 बजे थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ पैर काटकर मृत लटकाया हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की परन्तु अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है। अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई। जांच जारी है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में किसानों की दुर्गति, घंटों धूप में खड़े रहे, फिर खाद के बदले मिली लाठियां   

आपको बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा की अलग-अलग सीमाओं पर किसानों ने पिछले 10 महीने से केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दिया हुआ है। किसानों की सरकार से मांग है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून लाया जाए। हालांकि किसान और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन