By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022
जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने अपने सिर में गोली मार कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि शैतानपुरा निवासी सचिन (19) ने देशी कट्टे से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे तक पहुंचे तो सचिन जमीन पर पड़ा हुआ मिला।