प्रेमिका को गोली मारने के बाद होटल में युवक ने की आत्महत्या

By दिनेश शुक्ल | Nov 21, 2020

धार। मध्य प्रदेश में धार शहर के अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहन टॉकीज़ के समीप एक होटल में शुक्रवार एक युवक ने  आत्‍महत्‍या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक पिस्टल जब्‍त की है। युवक की कनपट्टी पर गोली का निशान भी है। पुलिस ने बताया कि भूपेश जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी देवास कल देर रात ही होटल में आया था। जिसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक ने गले में फांसी भी लगा रखी थी। 

 

इसे भी पढ़ें: रतलाम जिले में कीटनाशक पीने,फांसी लगाने और कुएं में डूबने से 6 मौतें

पुलिस ने जानकारी दी है कि उक्त युवक देवास का रहने वाला है। जहाँ उनसे अपनी ही प्रेमिका की गोली मार दी थी। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। वही देवास में प्रेमिका की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वही धार पुलिस ने देवास पुलिस और मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जाँच में धार पुलिस जुट गई है। मृतक युवक के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु धार जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। 

प्रमुख खबरें

ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए व्यवहार में बदलाव आवश्यक: President Murmu

Hamirpur में सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत, चार अन्य घायल

करीना कपूर अपने फैनबॉय तैमूर और जेह के साथ Messi से मिलने के लिए तैयार हैं, मुंबई इवेंट से पहले शेयर की तस्वीरें

रामलीला मैदान से Rahul Gandhi की हुंकार, BJP और EC को दी चेतावनी, RSS पर भी साधा निशाना