Hamirpur में सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से एसयूबी कार सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के गौएड़ी गांव निवासी सिद्धांगोपाल (65), रामसहोदर (40) और उनके बड़े भाई घनश्याम (55) चार अन्य लोगों के साथ एक महिला की अस्थिया लेकर एसयूवी कार से प्रयागराज जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गयी और अन्य चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Elon Musk का बड़ा दांव! SpaceX और xAI का विलय, 1.25 ट्रिलियन डॉलर की नई इनोवेशन पावरहाउस कंपनी तैयार

Nitin Nabin ने India-US Trade Deal को सराहा, कहा- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति

India-US Trade Deal | अमित शाह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक, कहा- रणनीतिक साझेदारी छुएगी नई ऊंचाइयां

India-US Trade Deal से Make in India को मिलेगी नई उड़ान: विदेश मंत्री S. Jaishankar का बयान