जूडा के समर्थन में उतरी युवा कांग्रेस, अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने किया मांगों का समर्थन

By दिनेश शुक्ल | Jun 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जूनियर डाक्टर्ज की हड़ताल के समर्थन में अब मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस भी आ गई है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने शिवराज सरकार से माँग की है कि जूडा की माँगों को तुरंत माना जाए ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सार्थक रूप से चलती रहें। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पहले जूडा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। विक्रांत भूरिया का कहना है कि जूडा की माँगे सही हैं, उनको सरकार ने आश्वासन दिया था, इसलिए उनकी माँगों को पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रतिदिन 1 करोड़ टीकाकरण की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर आज सरकार अपनी बात से पलट रही है, जो कि इस सरकार की शोषण वाली सोच दर्शाती है। भूरिया ने जूनियर डाक्टर्स के घरों पर पुलिस के द्वारा परिवार को प्रताड़ित करने की भी निंदा की है, उनका कहना है कि सरकार को इस तरह से आवाजें दबाने का काम नहीं करना चाहिए, वो जूडा की हर जायज माँग के साथ खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय