यूथ कांग्रेस के एमपी प्रभारी ने थामा "आप" का हाथ, कमलनाथ के गढ़ में मची उथल पुथल

By सुयश भट्ट | Mar 09, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां के बीच गुटबाजी के चलते एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमपी यूथ कांग्रेस के प्रभारी अंकित डेढा ने कांग्रेस का दामन छोड़ आप पार्टी में प्राथमिक सदस्यता ली है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच पेश हुआ बजट, पहली बार जारी हुआ चाइल्ड बजट 

अंकित डेढ़ा ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि आज मैंने श्री अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी जॉन की और कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तिफ़ा दिया । आम आदमी पार्टी मज़दूरों, किसानो , मज़लूमो , शोषितों , उत्पीड़ित, वंचितो और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है।

इससे पहले भी कांग्रेस को गुटबाजी के चलते महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग करनी पड़ गई थी। अर्चना जायसवाल को महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाकर नया अध्यक्ष विभा पटेल को चुना गया। जिसके बाद भी कई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता नाराज थी। अर्चना जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए यह कहा था कि मुझे कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था और जब मैंने कठपुतली बनने से  मना किया तो मुझे पद से हटा दिया गया।

प्रमुख खबरें

Project Cheetah India | विलुप्ति से वापसी तक... 4 साल में भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 हुआ, जानें प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक सफलता

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध में तर्पण करने की विधि और प्रमुख तिथियां

North Delhi के Sadar Bazar में 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, दर्जी गिरफ्तार

मिसाइल हमलों से दहला Saudi Arabia! अमेरिका ने जारी किया हाई-सिक्योरिटी रेड अलर्ट, ताइफ़ और यानबू में यात्रा पर लगा बैन