भड़काऊ बयान पर अनुराग ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज, कांग्रेस ने की शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक विवादित नारा लगाने को लेकर शुक्रवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार श्रीनिवास ने  भड़काऊ  बयान के लिए ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई।

श्रीनिवास ने ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि ठाकुर के बयान का नतीजा है कि एक युवक ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की।

इसे भी पढ़ें: मुख्य मुद्दों की जगह दिल्ली के चुनाव ने कोई और दिशा पकड़ ली है

दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को उस वक्त विवाद पैदा कर दिया था जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘‘गद्दारों को मारने वाला’’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। उन्होंने दिल्ली के रिठाला में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था।  इस रैली में वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था, ‘‘ देश के गद्दारों को’’, जिसके बाद भीड़ ने कहा था, ‘‘गोली मारो सा*** को।’’ 

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya 2026 पर Gold Purchase से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबसे शुभ मुहूर्त

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत