राहुल के खिलाफ बिहार में प्राथमिकी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025

भारतीय युवा कांग्रेस ने बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार की भाजपा और जनता दल (यूनाईटेड) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बिहार के दरभंगा जिले के आंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति के ‘शिक्षा, न्याय संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत की थी। इससे पहले जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था और इसके स्थान पर वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस ने इस सुझाव को अस्वीकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप गतिरोध उत्पन्न हो गया था।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर