व्यापम का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेस, पुलिस ने अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Mar 31, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। युवा कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विक्रांत भूरिया के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को वैन में भड़कर लेकर कहीं ले गई है जहां सभी को रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:MP में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, बीजेपी ने कसा तंज 

वहीं धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। विक्रांत भूरिया ने मीडियाकर्मियों से कहा है कि उन्होंने पीईबी के गेट पर ताला लगा दिया है क्योंकि वे व्यापमं का भ्रष्ट संगठन नहीं चाहते हैं। भूरिया ने दावा किया कि यह संगठन था जिसने युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने टीईटी का पेपर लीक किया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई। दूसरी ओर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कॉलेज में अनियमितताएं सामने आई लेकिन फिर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें:एमपी में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, कई फैसलों पर लागू मुहर 

विक्रांत ने कहा कि शिवराज सरकार ने युवाओं और जनता को केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जालसाजी का उपहार दिया है। हम युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हम अंत तक अपना समर्थन देते रहेंगे। इससे पहले, उम्मीदवारों ने पीईबी कार्यालय का घेराव किया और अनियमितताओं की जांच की मांग की।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: जुबानी जंग के बीच तीसरे देश में India और Pakistan ने की गुप्त बातचीत

रिश्तों पर Samantha Ruth Prabhu का बड़ा बयान, Fans बोले- Sobhita को मिला करारा जवाब!

Teesta River Management पर China-Bangladesh में करार, PM Rahman और Li Qiang ने मिलाया हाथ

Dharmendra Pradhan का Bhagwant Mann पर हमला, सिख गुरुओं का अनादर किया, इस्तीफा दें