युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस के पास रोकी ट्रेन, कई हिरासत में लिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। सेना में भर्ती की नयी ‘‘अग्निपथ योजना’’ को वापस लेने की अपनी मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस के निकट शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका। सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रेल पटरी को खाली कराया और करीब आधे घंटे बाद ट्रेन की आवाजाही फिर से शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर PM मोदी, कांग्रेस विधायक ने स्कूल बंद होने पर उठाए सवाल, कहा- शिक्षा एक मजाक बन गई

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रेल पटरी और स्टेशन से हटाने की कोशिश भी की। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को अग्निवीर योजना को वापस लेने की जरूरत है। युवा कांग्रेस इस देश में बेरोजगार युवाओं के लिए लड़ेगी जो देश की सेवा करना चाहते हैं।’’ युवा कांग्रेस सदस्यों ने पास स्थित कनॉट प्लेस में भी विरोध प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर