अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मधूपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने चांदका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बाकी तीन घायल उपचाराधीन हैं। थाना जगदीशपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील