पबजी खेलते समय युवक की हुई मौत,गेम खेलते समय आया अटैक

By सुयश भट्ट | Sep 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले में पबजी खेलने के दौरान 11वीं के छात्र की मौत हो गई है। वे गेम खेलते समय अचानक चीखा और बेहोश हो गया। जिसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि वह दिव्यांग था, इसलिए बाहर कम ही जाता था।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने दिया बेतुका बयान, कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- प्रदेश में सिर्फ CM की सुनी जाती है 

आपको बता दें कि घटना जिले के अमौना शांतिनगर की है। दीपक पुत्र रमेशचंद्र राठौर पैर से दिव्यांग था। हाल ही में उसने योगिता बालमंदिर स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की थी और 11वीं में दाखिला लिया था। वह रविवार दोपहर अपने घर पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी अचानक जोर से चीखा। और कुछ समय बात उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं पुलिस ने अज्ञात कारणों को लेकर मामला दर्ज किया है। पीएम के बाद सोमवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की विसरा रिपोर्ट भोपाल भेजी जाएगी और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि युवक की मौत कैसे हुई।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में जुर्म का सिलसिला जारी, इंदौर में पान दुकान संचालक की युवकों ने करी हत्या,वीडियो हुआ वायरल 

दरअसल दीपक परिवार में सबसे छोटा था। दीपक का एक बड़ा भाई श्माम राठौर तेल पैकिंग कंपनी में कार्य करता है, जबकि तीन बड़ी बहनें हैं। बताया जा रहा है कि 2 बहनों की शादी हो चुकी है। मम्मी धागा कंपनी में कार्य करती है। यह भी बताया जा रहा है कि दीपक के पिता की 5 वर्ष पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

UP के किसान अब ईंधन और Hydrogen भी बनाएंगे, Jaunpur में बोले Nitin Gadkari

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें

Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा