नोएडा में ऊंची इमारत से गिरने से युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025

नोएडा में 29 वर्षीय एक मेडिकल प्रतिनिधि (एमआर) की कथित तौर पर सेक्टर 74 में स्थित एक आवासीय सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, वह व्यक्ति कुछ दोस्तों से मिलने गया था जिनसे वह हाल में एक ऑनलाइन ऐप के ज़रिए जुड़ा था। सेक्टर 113 पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) के जी शर्मा ने बताया, मृतक की पहचान अलीगढ़ निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक नॉर्थ आई सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिर गया।

अधिकारी ने पीटीआई-को बताया, वह शनिवार को सोसाइटी में दोस्तों से मिलने गया था जिनसे वह ऑनलाइन ऐप से जुड़ा था। शर्मा ने बताया कि कुमार नोएडा में मेडिकल प्रतिनिधि (एमआर) के तौर पर काम करता था।

घटना के बाद कुमार को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी ने बताया, मामले में जांच जारी है। घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इमारत के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Adelaide में Team India का डंका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर बेटियों ने 2-1 से जीती T20 Series

हद में रहो...भारत से जाते ही मेलोनी से मैक्रों का हुआ तगड़ा झगड़ा! वजह जानकर चौंक जाएंगे

132 कानून खत्म...PM तारिक का युनूस पर तगड़ा एक्शन, भारत के लिए खुशखबरी

Congress Protest पर INDIA गठबंधन में दरार? अखिलेश ने झाड़ा पल्ला, मायावती ने भी की कड़ी निंदा