पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत, टीआई समेत चार पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित

By सुयश भट्ट | Aug 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक को पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। और पूछताछ के दौरान आरोपी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मामले में टीआई समेत 4 पुलिस कर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है और साथ ही न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

आपको बता दें कि मृतक युवक का नाम सोनू बंसल है। सोनू बंसल और शंकर लाल नाम के दो युवको को पुलिस ने शाम को फालका बाजार से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद इंदरगंज पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने लगी।

वहीं पूछताछ के दौरान ही सोनू बंसल नामक आरोपी को उल्टी होने लगी। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस जयारोग्य चिकित्सालय इलाज के लिए ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:उपचुनावों से पहले प्रदेश में गाय बनी राजनैतिक मुद्दा, कांग्रेस बीजेपी हुई आमने सामने 

दरअसल पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत हो जाने के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में एसपी अमित सांघी ने न्यायिक जांच के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखा है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh