'जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने आतंकवाद को नकारा', JP Nadda बोले- बुलेट के बजाय बैलेट का रास्ता चुना

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण के चुनाव को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है। आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि यह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बूथ-कैप्चरिंग, गोलीबारी या आतंकवादी हमलों का कोई निशान नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव देखने के लिए दुनिया भर के 16 देशों के राजदूत यहां आए थे। यह एक ऐतिहासिक क्षण है जब जम्मू-कश्मीर के लोग बुलेट के बजाय बैलेट की शक्ति को चुन रहे हैं।

इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि मैं ये कह सकता हूं कि ये एक ऐतिहासिक इवेंट है, जब जम्मू कश्मीर के लोगों ने बुलेट को नकार कर बैलेट का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि जम्मू औसतन साल में 100 दिन बंद रहता था, पिछले पांच साल में जम्मू न बंद हुआ और न ही कोई हड़ताल हुई। जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने आतंकवाद को नकार दिया है। ये बहुत बड़ा परिवर्तन है। अनुच्छेद-370 के समाप्त होने से पहले यहां लगभग 300-400 आतंकवादी पैदा होते थे और उन्हें आतंकी घोषित किया जाता था और आज ये संख्या सिर्फ 4 है। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: 'पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री', उमर अब्दुल्ला ने ऐसा क्यों कहा?

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि चिंता की बात ये है कि जब युवाओं ने आतंक को नकार दिया, जब यहां के युवा शांति, स्थिरता और विकास की ओर चल पड़ा है, तो PDP, NC और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां आज उन लोगों का साथ दे रही हैं, जो देश के विरोध में काम करते हैं। उन्होंने दावा किया कि NC का घोषणा पत्र कहता है कि हम आतंकवादियों को जेल से रिहा करेंगे। हम LoC से ट्रेड शुरू करेंगे। इसके अलावा वे पाकिस्तान से वार्ता करने को भी बढ़ावा देता है। इसका सर्टिफिकेट पाकिस्तान का डिफेंस मिनिस्टर दे रहा है। जो कह रहा है कि भारत में NC और कांग्रेस हमारा एजेंडा चला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

संसद के एक और सत्र की हलचल! संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब चाहे बुला सकती है बैठक

भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

Nepal Flash Floods | नेपाल में जलप्रलय! लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का बड़ा बयान

Nepal Flood: ICIMOD ने हिमस्खलन को माना तबाही की वजह, 160 से अधिक मौतें