युवाओं को देश के विकास और प्रबंधन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: मनमोहन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि देश को जरूरत है कि इसके विकास और प्रबंधन का कार्य युवा अपने हाथों में लें।  उन्होंने 1991 से असम से राज्यसभा सदस्य होने के नाते राज्य के विकास कार्यों के लिए दिए गए योगदान पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते हुए यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: भाजपा किसानों और कारोबारियों के हितों की खुली बोली लगा रही है: कांग्रेस

यह कॉफी टेबल बुक हितेश्वर सैकिया फाउंडेशन की ओर से लाई गई है। यह फाउंडेशन असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे चलाते हैं। कुमारी शैलजा, देवव्रत सैकिया और सुष्मिता देव जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को आने वाले वर्षों में नेतृत्व के लिए देवव्रत जैसे लोगों की जरूरत है। युवाओं को हमारे देश के विकास और प्रबंधन का कार्य अपने हाथों में लेना चाहिए।’’ सिंह ने इस मौके पर असम के पूर्व मुख्यमंत्री सैकिया की भी प्रशंसा की। 

प्रमुख खबरें

Indigo CEO लगातार दूसरे दिन DGCA की समिति के समक्ष हुए पेश

SBI ने ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटायी

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी