बेंगलुरू में फोटो व्हाट्सएप पर भेजने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मार कर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2023

बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुरा के पास एक ढाबे पर फोटो खिंचवाने के बाद हुए झगड़े के चलते एक समूह ने 18 वर्षीय एक किशोर की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ढाबे के प्रवेश द्वार पर एक दीवार है जिस पर खूबसूरत चित्रकारी है। लोग इसकी ओर आकर्षित होते हैं। अक्सर कई लोग फोटो खिंचवाने के लिए वहां आते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को दीपावली पर सूर्या और उसके तीन दोस्त दीवार के सामने अपनी तस्वीरें खींच रहे थे। तभी ढाबे पर दोपहर का भोजन करने के लिए एक अन्य समूह वहां पहुंचा और उनसे अपनी भी तस्वीरें लेने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया कि सूर्या और उसके दोस्तों ने शुरू में इनकार कर दिया लेकिन बाद में वे सहमत हो गए।

उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चाकू के घाव के कारण उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी समूह अपनी मोटरसाइकिलों पर वहां से भाग गया। पुलिस अधीक्षक (बेंगलुरु ग्रामीण जिला) मल्लिकार्जुन बालदानी ने कहा ‘‘घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के दोस्तों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। हमने घटना में शामिल पांच आरोपियों में से दो की पहचान कर ली है और बाकी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल