मंगलुरु में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

मंगलुरु के कोडिकल इलाके में कथित रूप से कर्ज में डूबे 30 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान निखिल पुजारी (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी उसने कमरा नहीं खोला और फोन भी नहीं उठाया तो परिवार वालों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो पाया कि वह कमरे के भीतर फंदे से लटका था।

उसने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि उसने विभिन्न लोन ऐप के जरिए कर्ज ले रखा था जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और लगातार तनाव में था।’’ इस संबंध में उरवा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश