युवा विश्व मुक्केबाजी में भारत ने चार पदक पक्के किये, अलफिया पठान ने किया सेमिफाइनल में प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2021

नयी दिल्ली। एशियाई चैम्पियन विंका और अलफिया पठान उन चार भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जिन्होंने पोलैंड के किलसे में चल रही पुरूष और महिला युवा विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। गीतिका और पूनम दो अन्य मुक्केबाज हैं जिन्होंने अंतिम चार चरण में जगह बनायी और इन्होंने देश के लिये कम से कम कांस्य पदक कर लिये। सभी चारों मुक्केबाजों ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। पानीपत की मुक्केबाज विंका ने 60 किग्रा वर्ग में अपनी कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी कैमिलो कैमेला को 5-0 से पराजित किया जबकि 2019 एशियाई जूनियर चैम्पियन अलफिया (81 किग्रा से अधिक) ने भी इसी अंतर से हंगरी की मुक्केबाज रेका हॉफमैन को शिकस्त दी।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई

Bihar Flood: भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन महीने का वेतन

पंजाब में Manish Sisodia ने किया AAP के महासंपर्क अभियान का एलान, Sukhbir Badal ने कसा तंज