Bihar में कंस की सरकार, 9 महीने बाद बेउर मॉडल सेंट्रल जेल से रिहा होते ही फूटा यूट्यूबर मनीष कश्यप का गुस्सा

By अभिनय आकाश | Dec 23, 2023

यूट्यूबर मनीष कश्यप करीब 9 महीने से जेल में बंद थे। शनिवार के दिन मनीष बेउर जेल से बाहर आ गए। इस दौरान उनके हजारों समर्थकों की भीड़ जुटी थी। समर्थकों ने उनको माला पहनाया और कंधों पर घुमाया। इसके बाद मनीष कश्यप खुले जीप से सभी का अभिवादन करते नजर आए। मनीष कश्यप ने जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कंस की सरकार चल रही है। जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को सभी मामलों में जमानत मिल गई थी। बिहार के रहने वाले कश्यप को कथित फर्जी वीडियो मामले में जेल में डाल दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Pankaj Tripathi Success Story | पिता करते थे किसान, बिहार के एक छोटे से गांव में रहने वाले पंकज त्रिपाठी कैसे बनें आज के दिग्गज अभिनेता

क्या है पूरा मामला

मामला दर्ज होने के बाद कश्यप की तलाश शुरू की गई। इस दौरान उनके घर को भी जब्त कर लिया गया। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान 18 मार्च 2023 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। 10 नवंबर को मद्रास हाई कोर्ट ने कश्यप के खिलाफ हिरासत के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा उन पर एनएसए के तहत लगाए गए आरोप भी हटा दिए थे। मनीष कश्यप ने तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों पर हमले का एक कथित फर्जी वीडियो साझा किया था। हालांकि, यह पाया गया कि वीडियो मुख्य आरोपी राकेश रंजन कुमार द्वारा बनाया गया था, जो गोपालगंज जिले का मूल निवासी है और वह पटना में किराए के मकान में रहता था। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मनीष कश्यप के खिलाफ पटना आर्थिक अपराध इकाई ने 4 मामले दर्ज किये थे। इस मामले में तमिलनाडु में 3 बिहारी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो शामिल है। वहीं, तमिलनाडु पुलिस ने कुल 13 मामले दर्ज किए। इनमें से 6 मामलों में मनीष कश्यप को आरोपी बनाया गया। सीजेआई ने अप्रैल में सवाल किया था कि कश्यप के खिलाफ एनएसए क्यों लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant