करुणानिधि के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी, यूट्यूबर 'सत्ताई' मुरुगन को हिरासत में लिया गया

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2024

यूट्यूबर और नाम तमिलर काची (एनटीके) नेता 'सत्ताई' दुरईमुरुगन को डीएमके संरक्षक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए गुरुवार को साइबर क्राइम पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। मुरुगन 'सत्ताई' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। अपने निर्माणाधीन घर का निरीक्षण करने के लिए तेनकासी में थे और पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फिर उसे पूछताछ के लिए त्रिची साइबर क्राइम विंग लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, मुरुगन को एक शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने बुधवार को हुए विक्रवांडी उपचुनाव से पहले एक चुनाव अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu की विक्रवांडी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

तमिलनाडु में विक्रवांडी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तेज मतदान देखा गया और सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में कतारों में खड़े थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 82.48 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। द्रमुक विधायक एन पुघाझेंधी के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। विक्रवांडी में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के उम्मीदवार अन्नियुर शिवा (उर्फ शिवशनमुगम ए) के साथ पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के सी अंबुमणि और नाम तमिलर काची के के अबिनया के खिलाफ मुकाबला त्रिकोणीय है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता