28 सितंबर को राज्यव्यापी मंदिर पूजा का YSR कांग्रेस ने किया ऐलान, कहा- नायडू ने मंदिर की पवित्रता को किया कलंकित

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2024

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी ने तिरुपति बालाजी मंदिर के लिए प्रसाद लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में मिलावट को लेकर मचे राजनीतिक बवाल के बीच राज्य के सभी मंदिरों में पूजा करने का आह्वान किया। वाईएसआरसीपी ने कहा है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पवित्रता को बहाल करने के लिए पूजा की जाएगी। यह 23 सितंबर को तिरुपति मंदिर में चार घंटे के शांति होमम पंचगव्य प्रोक्षण (अनुष्ठान संबंधी पवित्रीकरण) के बाद हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Tirupati laddus में ‘बीफ़ वसा’ के मालमे पर Andhra Pradesh CM के दावे के बाद TDP ने दिखाई लैब रिपोर्ट

वाईएसआरसीपी ने घोषणा की है कि वह राज्य के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करेगी ताकि तिरुपति मंदिर की पवित्रता को बहाल किया जा सके जिसे राज्य के सीएम नायडू ने कलंकित किया है। वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया है कि चंद्रबाबू ने झूठे दावे किए हैं और झूठ फैलाया है जिससे लोगों को गुमराह किया गया है और भगवान वेंकटेश्वर की पूजनीय छवि को कलंकित किया गया है। इसलिए पवित्रता बहाली की कवायद जरूरी थी।  

प्रमुख खबरें

दबाव और चुनौतियों के बीच तालिबान के 5 साल, आज कैसे मना रहा अपना आजादी दिवस?

NMDC का Q1 Net Profit दो प्रतिशत बढ़कर 2,005.71 करोड़ रुपये हुआ, कुल आय में भी बढ़ोतरी

West Bengal में 16 अगस्त से Ayushman Bharat योजना लागू होगी, 1.5 करोड़ परिवारों को फायदा

Zaggle Q1 Net Profit 32.9% घटकर 17.53 करोड़ रुपये रहा, आय में दर्ज हुई बढ़ोतरी