वाईएसआर सांसद ने दिया सुझाव, कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते और आदाब करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस से बचाव के उपायों में हाथ मिलाकर अभिवादन से बचने की विशेषज्ञों की सलाह के बीच गुरूवार को एक लोकसभा सदस्य ने भी सभी सांसदों को सुझाव दिया कि ‘‘हमें नमस्ते और आदाब’’ करना चाहिए। सदन में आज स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति पर सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी जिसके बाद कई दलों के सदस्यों ने इस संबंध में सुझाव दिये।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के रघुराम कृष्ण राजू ने इस दौरान कहा, ‘‘हमें हाथ नहीं मिलाना चाहिए और हिंदू परंपराओं के अनुसार नमस्ते करना चाहिए।’’ उनकी इस बात पर कुछ विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति जताई। इसके बाद राजू ने अपनी बात में बदलाव करते हुए कहा कि हमें भारतीय संस्कृति के अनुसार नमस्ते करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने को सभी कदम उठा रही है सरकार, दवाओं की कमी नहीं: गौड़ा

उन्होंने कहा कि ‘आदाब भी कर सकते हैं।’बसपा के रीतेश पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर बने चिंताजनक माहौल में कुछ लोग मास्क और सेनेटाइजर अत्यधिक दामों पर बेच रहे हैं जिस पर सरकार को नजर रखनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे