Bangladesh Ban On Durga Puja: यूनुस सरकार का फरमान, अजान से 5 मिनट पहले बंद कर दें दुर्गा पूजा के म्यूजिक वरना...

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2024

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय के दुर्गा पूजा को लेकर सख्त हिदायत जारी की है। युनूस सरकार ने कहा कि अज़ान और नमाज के दौरान दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियां, विशेष रूप से म्यूजिक बजना पांच मिनट पहले ही रोक दिया जाए। बांग्लादेश की सरकार के इस तालिबानी फरमान का अब चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एमडी जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों को संगीत वाद्ययंत्र और ध्वनि प्रणाली बंद रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद जब तक मस्जिदों में नमाज चलेगी, तब तक पंडालों में बजने वाले सभी म्यूजिक सिस्टम और लाउडस्पीकर बंद रहने चाहिएं।

इसे भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की भविष्यवाणी, कहा- बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली लगा सकते हैं डबल सेंचुरी

चौधरी ने मूर्तियों के निर्माण से लेकर उत्सव के दौरान सुरक्षा का भी आश्वासन दिया। हमने चर्चा की है कि पूजा मंडपों में चौबीसों घंटे सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। ढाका ट्रिब्यून ने उनके हवाले से कहा, बिना किसी बाधा के पूजा मनाने और शरारती तत्वों की बुरी गतिविधियों को रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव