आ रही हूं मैं...Bangladesh से भारत की गद्दारी के बीच हो गया बड़ा ऐलान, शेख हसीना के हुंकार से यूनुस की उड़ेगी नींद

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2025

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि अल्लाह ने उन्हें किसी कारण से जीवित रखा है और वह दिन आएगा जब अवामी लीग के सदस्यों को निशाना बनाने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। देशव्यापी आंदोलन के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के नेताओं के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस पर निशाना साधा और उन्हें ऐसा व्यक्ति कहा जिसने कभी लोगों से प्यार नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा बांग्लादेश, PM मोदी से मुलाकात के बाद क्या झूठ फैलाने लगे यूनुस

उन्होंने मीडिया पर भी शिकंजा कसने का आरोप लगाया और कहा कि बलात्कार, हत्या और डकैती की रिपोर्ट नहीं की जा सकती और अगर रिपोर्ट की जाती है तो टीवी चैनल या अखबार को निशाना बनाया जाएगा। अपने पिता और बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान सहित अपने पूरे परिवार की भयानक हत्याओं को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने एक ही दिन में अपने पिता, माता, भाई, सभी को खो दिया। और फिर उन्होंने हमें देश वापस नहीं लौटने दिया। मुझे अपने अपनों को खोने का दर्द समझ में आता है। अल्लाह मेरी रक्षा करता रहता है; शायद वह मेरे ज़रिए कुछ अच्छा करवाना चाहता हो। जिन लोगों ने ये अपराध किए हैं, उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए। यह मेरी प्रतिज्ञा है। 

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर