'ऑपरेशन सिंदूर' वाली टीम से TMC की दूरी? अभिषेक बनर्जी बोले- हम केंद्र सरकार के साथ

By अंकित सिंह | May 19, 2025

तृणमूल सांसद यूसुफ पठान केंद्र के 'ऑपरेशन सिंदूर' कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, जिसका उद्देश्य यह बताना है कि पाकिस्तान किस तरह से आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। पठान को भारत सरकार ने एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है जो 30 देशों का दौरा करेगा। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि बहरामपुर के सांसद का नाम पार्टी से परामर्श किए बिना शामिल किया गया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार तृणमूल के प्रतिनिधि पर कैसे फैसला कर सकती है? उन्हें विपक्ष के साथ चर्चा करनी चाहिए थी कि कोई पार्टी कौन सा प्रतिनिधि भेजेगी। भाजपा कैसे तय कर सकती है कि तृणमूल कौन सा प्रतिनिधि भेजेगी।

बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में एक-एक सांसद के नेतृत्व में सात समूह शामिल हैं। यह वैश्विक गलत सूचनाओं का मुकाबला करने और आतंकवाद पर भारत की शून्य-सहिष्णुता नीति को उजागर करने के लिए शुरू किया गया है। सूत्रों के अनुसार, न तो पठान और न ही कोई अन्य टीएमसी सांसद पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने के लिए विभिन्न देशों का दौरा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

इसे भी पढ़ें: West Bengal: BJP को लगा बड़ा झटका, मोदी सरकार में मंत्री रहे जॉन बारला TMC में शामिल

टीएमसी सूत्रों ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि राष्ट्र सबसे ऊपर है और हमने अपने महान देश की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक कार्रवाई की है, उसके लिए केंद्र सरकार को अपना समर्थन देने का वचन दिया है। हमारे सशस्त्र बलों ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है और हम उनके प्रति सदैव ऋणी हैं। विदेश नीति पूरी तरह से केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। इसलिए, केवल केंद्र सरकार ही हमारी विदेश नीति तय करे और इसकी पूरी जिम्मेदारी ले।" वैश्विक स्तर पर गलत सूचनाओं से निपटने और आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य-सहिष्णुता की नीति को पुष्ट करने के लिए भारत सरकार ने 30 से अधिक भागीदार देशों में संसद सदस्यों सहित सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को तैनात किया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज