मदद के लिए युवराज सामने आए, कई राज्यों के हॉस्पिटल में लगवाएंगे 1000 बेड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

नयी दिल्ली। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी़ युवराज सिंह के फाउंडेशन यूवीकैन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह भारत में कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के लिए विभिन्न अस्पतालों में 1,000 बिस्तर लगाएगा। यूवीकैन ने कहा वनडिजिटल इंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी में यह पहल शुरू की जायेगी। इसका उद्देश्य ऑक्सीजन की सुविधा से लैस बिस्तरों, वेंटिलेटर एवं बाईपीएपी मशीनों और कोविड-19 मरीजों की सघन देखभाल के लिए जरूरी दूसरे आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों की स्थापना के साथ सरकारी, सेना के, स्वायत्त और धर्मार्थ सेवा अस्पतालों की क्षमता को मजबूत करना है। युवराज ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर विध्वंसक रही है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन