क्रिकेटर युवराज सिंह ने इस स्टार्टअप कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, बनेंगे ब्रैंड एंबेसडर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

नयी दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने पोषक उत्पादों से जुड़े स्टार्टअप वेलवर्स्ड में निवेश कर बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। इस निवेश के साथ वह कंपनी के सबसे बड़े निवेशक बन गये हैं। हालांकि, उन्होंने निवेश राशि का खुलासा नहीं किया। वेलवर्स्ड के सह-संस्थापक अनन खुरमा ने कहा कि युवराज ने कंपनी के 100 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के हिसाब से हिस्सेदारी हासिल की है।इस निवेश के साथ वे सबसे बड़े निवेशक बन गये हैं।

इसे भी पढ़ें: निसान चेयरमैन कार्लोस घोसन को भागने में मदद करने के आरोपियों के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका हुआ सहमत

युवराज ने कहा, ‘‘अपने फाउंडेशन और हमारे ब्रांड वाईडब्ल्यूसी के जरिये हम लगातार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये काम कर रहे हैं। चाहे वह खाद्य पदार्थ हो या फिर उपचार। वेलवर्स्ड काफी आकर्षक नाम है। उनके उत्पाद स्वास्थ्य से जुड़े हैं। हमारा अच्छा तालमेल है और साथ मिलकर हम बेहतर उत्पाद तैयार कर सकते हैं।’’ वह वर्ष 2018 में स्थापित वेलवर्स्ड के वह ब्रांड एम्बेस्डर भी होंगे।

प्रमुख खबरें

Kuwait में Iranian हमले का बड़ा खुलासा, 150 US सैनिक घायल, Pentagon पर उठे गंभीर सवाल

LPG पर Rahul Gandhi के दावे, गिरिराज सिंह का पलटवार- देश में भ्रम फैलाना उनकी आदत है

Made In Korea on OTT : तमिलनाडु से सियोल तक की कहानी, फिल्म देखें या छोड़ दें? यहाँ जानें नेटिज़न्स का फैसला

Maa Kamakhya Temple: Kamakhya Temple में हर Wish होती है पूरी, दर्शन के वक्त न भूलें इस एक Divine Mantra का जाप