युवराज सिंह, गौतम गंभीर, उनादकट को आईपीएल टीमों ने बाहर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2018

नयी दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब ने अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले युवराज सिंह को हटा दिया जबकि राजस्थान रायल्स ने भी बायें हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को इस साल के शुरू में 11.5 करोड़ रूपये की राशि देने के बाद अब बाहर कर दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने उम्मीद के अनुरूप गौतम गंभीर को बाहर किया जिन्होंने 2018 सत्र के बीच में खराब फार्म के कारण हटने का फैसला किया था। भारत के लिये जून 2017 में खेले युवराज को किंग्स इलेवन पंजाब ने जनवरी में नीलामी में दो करोड़ रूपये के आधार मूल्य में खरीदा था। क्रिस गेल को पंजाब की टीम ने दो करोड़ रूपये के आधार मूल्य में लिया था और 2018 के सत्र में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद के मुताबिक बरकरार रखा है। गुरूवार को खिलाड़ियों को बरकरार रखने की अंतिम तारीख समाप्त हो गयी। रायल्स ने उनादकट को बाहर किया जबकि दस लाख डालर से ज्यादा की राशि में खरीदे गये बेन स्टोक्स को साथ रखा है। उसने इंग्लैंड के इस आलराउंडर को 12.5 करोड़ में खरीदा था।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा