आर्चर की आलोचना पर युवराज सिंह ने शोएब अख्‍तर की ली चुटकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने सोमवार को मजाकिया अंदाज में शोएब अख्तर को याद दिलाया कि बाउंसर पर बल्लेबाज के चोटल होने के बाद उनका रवैया कैसा होता था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ को बाउंसर लगने के बाद उनके नीचे गिरने के बावजूद इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का हाल नहीं पूछने के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को फटकार लगाई थी।

युवराज ने इसके साथ ही एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी डाला है जिसमें किरदारों को हंसते हुए देखा जा रहा है। लार्ड्स के मैदान पर मैच के चौथे दिन आर्चर के स्पैल में स्मिथ दो बार चोटिल हुए। पहली बार गेंद उनके हाथ पर जबकि दूसरी बार गर्दन पर लगी। स्मिथ जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गयी गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी और वह गिर गये। इसके बाद वह रिटायर हर्ट हो गये। हालांकि 46 मिनट बाद वह फिर से मैदान पर उतरे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पगबाधा हो गए।

प्रमुख खबरें

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

Mann Ki Baat: नशा-मुक्त भारत के लिए जन भागीदारी का आह्वान अहम, बोले Pramod Sawant