2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह कर सकते हैं संन्यास की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

मुंबई। भारत के 2011 विश्व कप में नायक रहे युवराज सिंह ने सोमवार को बात करने के लिये साउथ मुंबई होटल में मीडिया को बुलाया है जिससे अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। 

भारत के सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के क्रिकेटरों में से एक युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और वह आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी ट्वेंटी20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने हाल में बताया था कि युवराज अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास के बारे में सोच रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान कप्तान नाइब को उम्मीद, राशिद अगले मैच तक हो जाएंगे फिट

इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘वह बीसीसीआई से बात करना चाहेगा और जीटी20 (कनाडा) और आयरलैंड व हालैंड में यूरो टी20 स्लैम में खेलने के बारे में चीजें स्पष्ट बरना चाहेगा क्योंकि उन्हें इसमें खेलने की पेशकश मिल रही हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह