विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए युवराज ने BCCI से मांगी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

नयी दिल्ली। हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने बीसीसीआई से दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘उन्होंने कल बोर्ड को पत्र लिखा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास के बाद मुझे नहीं लगता कि बोर्ड को उन्हें अनुमति देने में कोई परेशानी होगी।’’

बीसीसीआई ने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में भाग लेने से मना किया है और यही कारण है कि युवराज ने दुनिया भर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संन्यास की घोषणा की। इससे पहले संन्यास लेने के बाद वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान जैसे क्रिकेटर यूएई में हुई टी10 लीग में खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज किए कई रोचक किस्से, क्या इन रिकॉर्ड्स को जानते है आप ?

पिछले सप्ताह संन्यास की घोषणा के वक्त युवराज ने कहा था कि वह विदेशी टी20 लीग में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं टी20 क्रिकेट में खेलना चाहता हूं। इस उम्र में मैं मनोरंजन के लिए कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अब अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहता हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के बारे में सोचना काफी तनावपूर्ण होता है।’

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत