By Kusum | Mar 20, 2025
टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने अपने तलाक की खबरों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था। ऐसे में अब उनका ऑफिशियली तलाक हो गया है। तलाक याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला करने का आदेश दिया था। ऐसे में अब इस पर कोर्ट ने इनके रिश्ते पर फैसला कर दिया है, जिस पर सुनवाई के बाद ऑफिशियल वकीलका पहला रिएक्शन भी सामने आया है। इसमें उन्होंने जानाकरी शेयर की कि, ये रिश्ता खत्म हो गया है।
धनश्री और चहल के तलाक पर फैसले के बाद वकील का पहला रिएक्शन आ चुका है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए देखा जा सकता है कि तलाक हो चुका है और शादी खत्म हो चुकी है। वकील के बयान के बाद लोगों ने इस पर खूब रिएक्शन भी दिए हैं। लोगों का कहना है कि रिश्ता खत्म करना आसान होता है लेकिन निभाना सबके बस की बात नहीं है।