युजवेंद्र चहल से धनश्री को मिली 60 करोड़ रुपये की एलिमनी? Dhanashree verma के परिवार ने बताया पूरा सच

By Kusum | Feb 21, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का तलाक हो गया है। दोनों 18 महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। गुरुवार, 20 फरवरी को बांद्रा फैमिली कोर्ट में आखिरी सुनवाई हुई, जिसके दौरान धनाश्री और युजवेंद्र मौजूद थे। कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद कपल ने ऑफिशियली अलग होने का फैसला किया। इसी बीच ऐसी खबरें आई कि चहल को तलाक के बाद धनाश्री को 60 करोड़ रुपये की एलिमनी देनी पड़ी है। हालांकि, सच कुछ और ही है। 

धनाश्री की वकील ने आगे कहा कि, ये मामला फिलहाल कोर्ट में है। रिपोर्ट करने से पहले मीडिया को एक बार चेक कर लेना चाहिए क्योंकि बहुत सी भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। मालूम हो कि 60 करोड़ की एलिमनी की खबरें आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए थे और वो भी धनाश्री वर्मा को बुरी तरह ट्रोल कर रहे थे। कुछ ने तो धनाश्री वर्मा को मौकापरस्त और गोल्ड डिगर तक कह डाला। 

जबकि धनाश्री के एक परिवार के सदस्य ने नाम ना बताए जाने की शर्त पर बॉम्बे टाइम्स से कहा कि, एलिमनी को लेकर जो झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, हम उनसे बहुत दुखी हैं। मैं एक बात क्लियर कर देना चाहता हूं, न तो इतनी रकम कभी मांगी गई, ना डिमांड की गई और ना ही ऑफर की गई है। ये अफवाहें हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। 

बिना सच जाने ऐसी जानकारी को पब्लिश करना एक गैर-जिम्मेदाराना काम है। इससे न सिर्फ दोनों पार्टियों, बल्कि उनके परिवार के लोगों को भी बेवजह इसमें घसीटा जा रहा है। ये केवल नुकसान पहुंचाता है और हम मीडिया से गलत सूचना फैलाने से पहले संयम बरतने और तथ्यों की जांच करने का आग्रह करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया