मुंबई इंडियन्स के क्रिकेट संचालन निदेशक बने जहीर खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2018

मुंबई। तीन बार के इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को क्रिकेट संचालन निदेशक नियुक्त किया। फ्रेंचाइजी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा की।

जहीर 2009, 2010 और 2014 आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियन्स की टीम का हिस्सा थे। जहीर ने फ्रेंचाइजी के लिए 30 मैचों में 29 विकेट हासिल किए। जहीर ने ट्विटर पर लिखा कि मुंबई इंडियन्स के साथ दोबारा जुड़ना खुशी की बात है। 

यह भी पढ़ें: पर्थ में मिली हार के बाद कोहली ने किया अपने फैसले का बचाव

बायें हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई इंडियन्स टीम के साथ अपने शहर लौटना पूर्ण खुशी देने वाला है। रोहित शर्मा और मुंबई इंडियन्स पल्टन के साथ को लेकर बेताब हूं। सत्र के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता।’’

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय