जहीर खान का बयान, कहा- टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मयंक यादव की तरफ देख सकते हैं सेलेक्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दो महीने से भी कम समय रह गया है। वहीं अभी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है और टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है इसे लेकर भी चर्चा जारी है। इस स्थिति में भारत की पेस अटैक की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह पर है और इस टीम में उनके टक्कर को कोई गेंदबाज नहीं है। शमी अपनी इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं ऐसे में इस वर्ल्ड कप के लिए बुमराह का साथ कौन सा तेज गेंदबाज हो सकता है इसकी तलाश जारी है। लेकिन पूर्व खिलाड़ी जहीर खान का मानना है कि भारतीय सेलेक्टर मयंक यादव की तरफ देख रहे हैं। 

वहीं जहीर ने जनसत्ता से बात करते हुए कहा कि, जब आप टी20 वर्ल्ड कप की बात कर रहे हैं तो मैं समझता हूं कि इसे लेकर सेलेक्टर्स, कैप्टन और सपोर्ट स्टाफ के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी और वो किसी तरह से टीम की बनावट को देखेत हैं इस पर काफी कुछ निर्भर करता है। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे ऊपर होगा। 

जहीर ने आगे कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि शमी को रिकवर करने में काफी लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में आपको दूसरे विकल्प की तरफ जाना होगा। भारतीय टीम में जब आप निरंतरता की बात करते हैं और जो खिलाड़ी इस टीम के इर्द-गिर्द रहे हैं तो अर्शदीप सिंह की तरफ बहुत उम्मीद के साथ भारतीय टीम देख रही होगी साथ ही सेलेक्टर्स की नजर भी उन पर होगी साथ ही एक बैलेंस बनाने की कोशिश वो जरूर करेंगे तो सिराज नए गेंद के साथ क्यो वो इंपैक्ट ला सकते हैं। 

जहीर ने बताया कि, अगर हार्दिक पंड्या फिट हैं और गेंदबाजी के लिए भी मौजूद हैं तो वो टीम को एक अच्छा बैलेंस देंगे। इन दिनों कुलदीप यादव का फॉर्म शानदार है और इस टूर्नामेंट में रिस्ट स्पिनर के रूप में वो टीम के लिए बहुत ही अच्छे ऑप्शन होंगे तो वहीं चहल और बिश्नोई में से किसे मौका मिलता है वो भी च्राच का विषय होगा। 

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने तेज गेंदबाज मयंक यादव के बारे में कहा कि, इन दिनों आईपीएल में मयंक यादव भी बहुत ही अच्छे गेंदबाज हैं। जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया है। लेकिन चोट के कारण उनकी क्या स्थिति है ये देखना जरूरी है। लेकिन चयनकर्ता उनकी तरफ देख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Christchurch T20I में India ने New Zealand को चार विकेट से हराया, 230 रन चेज कर रचा इतिहास

Meta का शुद्ध लाभ 264 प्रतिशत बढ़कर 9.86 अरब डॉलर हुआ, AI पर निवेश की तैयारी

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा