जहीर ने खुल्लम-खुल्ला किया इजहार, सोशल मीडिया पर शुरू हुई शादी की चर्चा, सोनाक्षी ने अपने अंदाज में दिया जवाब

By Ekta | Jun 08, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से अभिनेता जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियो बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री के जन्मदिन यानि 2 जून को अभिनेता ने एक पोस्ट में खुलेआम "I Love You" लिखकर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। जाहिर की इस बर्थडे पोस्ट पर सोनाक्षी ने रिएक्शन देते हुए अपनी तरफ से भी रिश्ते की पुष्टि कर दी थीं। अभिनेता के पोस्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट में तो दोनों के जल्द शादी के बंधन में बंधने का भी दावा किया जा रहा है। लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की इन अफवाहों चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें: कटे-फटे कपड़े छोड़ सूट पहनकर उर्फी जावेद ने उड़ाए लोगों के होश, वीडियो देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान

कौन हैं जहीर इकबाल?

जहीर इकबाल एक अभिनेता हैं और उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'द नोटबुक' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभिनेता एक ज्वैलर्स की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता अभिनेता सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं। इसलिए जहीर ने सलमान खान की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म 'डबल एक्स एल' (Double XL) में साथ नजर आने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

प्रमुख खबरें

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का ऐलान, बिना किसी पार्टी से जुड़े UP से शुरू करेंगी अपनी राजनीति

DIY Coconut Water Face Mist बनाने का आसान तरीका, बेजान त्वचा में लौटेगी नई चमक

Rahul Gandhi ने X पर उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा, दिल्ली के छात्रों के आंदोलन का साथ दिया

पड़ोसी देश के आतंकवाद पर साझीदार देश ध्यान नहीं देंगे तो संबंधों पर असर पड़ेगा: S Jaishankar