दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, जानें क्या है वजह?

By निधि अविनाश | Jun 30, 2019

जायरा वसीम ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्मों को अलविदा कह दिया है। जायरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए 6 पन्नो की चिट्ठी जारी करते हुए लिखा है कि 5 साल पहले मैंने जो फैसला लिया था, उसने मेरी जिंदगी बदल दी, मैंने बॉलीवुड में कदम रखा। मेरी एक्टिंग धर्म के आड़े आ रहा है। मैं बॉलीवुड से अपना रिश्ता तो़ड़ रही हूं। जायरा ने अपने इस कदम को सोचा समझा फैसला करार दिया है। 

बता दें कि दंगल फिल्म से जायरा वसीम ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। जायरा वसीम ने हाल ही में 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है ये शायद उनकी अतिंम फिल्म भी हो सकती है। 

जायरा के इस फैसले पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह उनका निजी मामला है, इस पर सवाल उठाने का किसी को हक नहीं है। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड