Pakistan में बच्चियों को स्टेज पर देख भाग उठा जाकिर नाइक, वजह जान रह जाएंगे हैरान

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2024

भारत का मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दौरे पर नजर आया। पाकिस्तान में उसे इतना वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया कि वहां मंत्रियों में उससे मिलने की भी होड़ लग गई है। इतना ही नहीं भारत के दुश्मन जाकिर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी मुलाकात की और गर्मजोशी के साथ जब मुलाकात हुई उसकी तस्वीरें भी सामने आई। जाकिर नाइक ने कहा कि पाकिस्तान आना उनका सपना था। जाकिर नाइक के पाकिस्तान के कई शहरों में कार्यक्रम भी रखे गए। भारत का भगौड़ा पाकिस्तान का दुलारा बन बैठा है। उसने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मेरा बरसों का ख्वाब पूरा हुआ। आज मैं पाकिस्तान की सरजमीं पर हूं और अल्लाह ने मेरी बरसों की ख्वाहिश पूरी हुई। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों ने पहली बार किया अपने मत का प्रयोग, बताया पीएम का दिया उपहार, नाच-गाकर मनाया जश्न, वीडियो वायरल

शहबाज ने कहा कि दीन और इस्लाम के लिए आपका योगदान शानदार रहा है। मुस्लिम वर्ल्ड आपसे बहुत खुश है। जाकिर नाइक को भी यकीन नहीं हो पा रहा था कि आखिर उसकी इतनी खातिरदारी क्यों की जा रही है। बदले में उसने भी कह दिया कि उसका पाकिस्तान आना बरसों का सपना था। स्टार ट्रीटमेंट लेते जाकिर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, जाकिर पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में पहुंचा था। जहां अनाथ बच्चियों को अवार्ड दिया जाना था। लेकिन जाकिर नाइक भड़क गया और बिना अवार्ड दिए वहां से चला गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेज पर जैसे ही बच्चियां पहुंची जाकिर पीछे से चला गया। बाद में वो आयोजकों पर भड़कते हुए कहा कि ये इस्लामिक सिद्धांतों के खिलाफ है। उसे बच्चियों को बेटियां कहने पर भी गुस्सा आया। 1992 के बाद जाकिर नाइक की पहली पाकिस्तान यात्रा है। 

प्रमुख खबरें

Silver Prices दिल्ली सर्राफा बाजार में 8,300 रुपये टूटी, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंची

SEBI ने CDSL पर 1 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई, नियमों के उल्लंघन पर 45 दिन में मांगा जुर्माना

Yogi Adityanath ने BJP कार्यकर्ताओं को चेताया, जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क

Jio Platforms IPO को निवेशकों से मिली 7.5 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोलियां