Zakir Naik भारत लौट आया, लेकिन कैसे? 50 लाख मुसलमानों को क्यों करना चाहता है एकजुट

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2024

वक्फ संशोधन बिल पर छिड़ी जंग में अब कट्टरपंथी जाकिर नाइक की एंट्री हो चुकी है। भगोड़ा जाकिर जहर उगल रहा है। वो देश के मुसलमानों को भड़का रहा है। कह रहा है कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हो जाओ। वो कह रहा है कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की हिफाजत करो। मुसलमानों की भावी पीढ़ियों के लिए लड़ने का आह्नान जाकिर नाइक की तरफ से किया जा रहा है। उसने कहा है कि कम से कम 50 लाख मुसलमान एक साथ आ जाए और वक्फ संशोधन बिल के रिजेक्शन पर क्लिक करें। उसने वक्फ बिल के खिलाफ स्कैन अभियान भी शुरू कर दिया है। उसने मुसलमानों से अपील की है कि वे उसके द्वारा दिए क्यूआर कोड को स्कैन करे। जितने लोग इस मुहिम में हिस्सा लेंगे उनका मत संयुक्त संसदीय कमेटी तक पहुंचाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Jaago Nagrik Jaago । क्या है Waqf Board, कानून में संशोधन की जरूरत क्यों पड़ी? Expert से समझें

मलेशिया में रहकर जाकिर नाइक भारत के खिलाफ कट्टरपंथी एजेंडा चलाता है। नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बीच 2016 में भारत से भाग गए थे। इस्लामिक उपदेशक को पिछली महाथिर मोहम्मद सरकार द्वारा मलेशिया में स्थायी निवास की अनुमति दी गई थी, जिससे भारत को काफी निराशा हुई थी।  नाइक को कई बार अनवर इब्राहिम के साथ देखा गया है। ऐसे में अनवर इब्राहिम के इस दौरे पर जाकिर नाइक के वापसी की मांग उठने लगी है। भारत और मलयेशिया के संबंध खासे उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। जाकिर नाइक को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई। अब दोनों देशों की कोशिश है कि रिश्तों को वापस पटरी पर लाया जाए।  

इसे भी पढ़ें Delhi Waqf Case | AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बाटला हाउस स्थित घर पर ED की छापेमारी | Watch Video

जहां तक वक्फ बोर्ड बिल के विरोध का सवाल है तो असदद्दीन ओवैसी जैसे नेता पहले से अभियान चला रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में बैठकर वक्फ बोर्ड पर कानून बनाएंगे। अब वक्फ को कोई एक्शन लेना है तो पीएम नरेंद्र मोदी से पूछना पड़ेगा। वहीं अगर जाकिर के क्यू आर कोड की बात करें तो इस तरह के अभियान देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहले से चला रहा है। पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद लखनऊ में पर्सनल लॉ बोर्ड ने मस्जिद के बाहर क्यू आर कोड लगाया था। मकसद सिर्फ और सिर्फ वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुसलमानों को जागरुक और एकजुट करना था। 

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष