इमरान के तीन टुकड़े वाले बयान पर पाकिस्तान में मचा बवाल, जरदारी ने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कही ये बात

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2022

इमरान खान ने ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया। इमरान खान ने चेतावनी दी है कि अगर सेना ने सही फैसला नहीं लिया तो देश तीन टुकड़ों में बंट जाएगा। इमरान के इस बयान पर पाकिस्तान में हंगामा मच गया। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिम अली जरदारी ने भी इमरान खान के बयान की निंदा की है। इसके साथ ही इमरान पर निशाना साधते हुए उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसमें शामिल कर लिया है। पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के को-चेयरमैन आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि इमरान खान की भाषा किसी पाकिस्तानी की नहीं बल्कि मोदी की भाषा लग रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पाकिस्तानी देश के तीन टुकड़ों में तोड़े जाने की बात नहीं कह सकता है। 

इमरान ने क्या कहा था ?

पाकिस्तान के निजी टीवी चैनल पर बयान देते हुए इमरान खान ने कहा कि जब से नई सरकार आई है पाकिस्तान बैंक करप्सी की तरफ जा रहा है। फौज और मुल्क तबाह होंगे और पाकिस्तान के तीन टुकड़े हो जाएंगे।  इमरान खान ने दावा किया है कि विदेशों में  भारतीय थिंक टैंक बलूचिस्तान को अलग करने की योजना बना रहा है। भारतीय थिंक टैंक के पास योजनाएं हैं और इसलिए मैं चेतावनी दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आत्महत्या की कगार पर है और अगर सही फैसले नहीं लिए गए तो इसका सबसे पहला शिकार सेना होगी और यूक्रेन की तरह से हमारे भी परमाणु बम चले जाएंगे।  

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक