ज़ी एंटरटेनमेंट कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ के लिए सेंसर सर्टिफिकेट के वास्ते अदालत पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2024

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उच्च न्यायालय के समक्ष दायर याचिका में दावा किया गया है कि सीबीएफसी ने ‘‘गैर कानूनी और मनमाने ढंग से’’ प्रमाणन रोका है। एक वकील के अनुसार याचिका में दावा किया गया है कि सेंसर बोर्ड प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहा है।

याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति बी पी कोलाबावाला और न्यायमूर्ति फिरदौस पूनीवाला की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पीठ ने बुधवार को इस पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।

अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सीबीएफसी से प्रमाणपत्र नहीं मिलने और छह सितंबर को प्रस्तावित इसका प्रदर्शन अधर में लटकने के बीच रनौत ने सोमवार को कहा कि यह बहुत निराशाजनक और अन्यायपूर्ण है कि सेंसरशिप केवल उनकी फिल्म के लिए है।

प्रमुख खबरें

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका

Meerut Air Show: IAF की Suryakiran टीम ने आसमान में बिखेरे तिरंगे के रंग