ZEE एंटरटेनमेंट के स्वतंत्र निदेशक ने भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन पर चुकाया जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

नयी दिल्ली। जी एंटरटेनमंट एंटरप्राजिज लिमिटेड (जील) ने बुधवार को कहा कि उसके स्वतंत्र निदेशक मनीष चोखानी ने भेदिया कारोबार नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 8.20 लाख रुपये का जुर्माना चुका दिया है। जील ने नियामकीय सूचना में कहा है कि कंपनी ने यह राशि पूंजी बाजार नियामक सेबी द्वारा संचालित किये जाने वाले निवेश सुरक्षा और शिक्षा कोष में डाल दी है। कंपनी ने कहा है, ‘‘बताये गये नामित व्यक्ति (चोखानी) ने 8.20 लाख रुपये का जुर्माना कंपनी के खाते में जमा किया है और कंपनी ने इसके बाद इस राशि को सेबी द्वारा संचालित निवेशक सुरक्षा और शिक्षा कोष में स्थानांतरित करदिया है।’’

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास