By अभिनय आकाश | Mar 20, 2025
ट्रंप से बातचीत के बाद जेलेंस्की ने ट्रंप को बड़ा धोखा दिया है। यूक्रेन ने रूस के एंगेल्स एयरबेस पर बड़ा हमला किया है। एयरबेस पर हमले के बाद बहुत बड़ा धमाका हुआ है। रॉयटर्स ने रूसी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस हमले से युद्ध की अग्रिम पंक्ति से करीब 700 किलोमीटर (435 मील) दूर एक बड़ा विस्फोट और आग भड़क उठी। रूसी टेलीग्राम चैनलों पर प्रसारित वीडियो में हवाई क्षेत्र में भीषण विस्फोट दिखाया गया है, जिससे आस-पास की झोपड़ियाँ नष्ट हो गईं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि वायु रक्षा ने रूसी क्षेत्रों में 132 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।