यूक्रेन की रक्षा के लिए सामने आया ग्लोबल सिटीजन, वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

कीव।युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को उनके देश की रक्षा करने में एक नया साझेदार ‘ग्लोबल सिटीजन’ मिला है जो अत्यधिक गरीबी से लड़ने वाला गैर लाभकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जेलेंस्की और ग्लोबल सिटीजन ने रविवार को संगठन के लाखों सदस्यों के साथ ही उसके सरकारी, कॉरपोरेट और परोपकारी साझेदारों से कार्रवाई का आह्वान किया। इसके तहत एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ यूक्रेन के युद्ध के बारे में बात की और उन कदमों की भी बात की जो समर्थक मदद करने के लिए उठा सकते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति के पहले संदेश में रूस के ‘आतंकवादी कृत्यों’ के खिलाफ उनके देश की रक्षा करने में दुनिया की मदद मांगी गयी। वीडियो में जेलेंस्की ने यूक्रेन के शहरों पर रूस की बमबारी और एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर आग लगने की घटना का हवाला दिया।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच