यूक्रेनी टैंक का जबरदस्त एक्शन, चौंकी रूसी सेना, तेल वाले खजाने पर अब जेलेंस्की की नजर!

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2025

एक तरफ अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच की जंग को रुकवाने की कोशिश में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन की ओर से एक दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन ने रूस के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया। दक्षिणी रूस के रोस्तोव क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि नोवोशाखिंस्क तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग बुझा दी गई। लगभग एक हफ़्ते पहले यूक्रेनी ड्रोन हमले में इस रिफाइनरी में आग लग गई थी। मुख्य रूप से निर्यात के लिए ईंधन का उत्पादन करने वाली इस रिफाइनरी पर गुरुवार रात हमला हुआ था। दमकलकर्मियों ने कई दिनों तक आग बुझाने में इतना पानी इस्तेमाल किया कि आस-पास के इलाकों में आपूर्ति बहाल होने तक पानी की कमी का सामना करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: Trump Call PM Modi: बार-बार फोन मिलाते रह गए ट्रंप, मोदी ने नहीं किया रिसीव

रॉयटर्स का अनुमान है कि रूस की रिफ़ाइनरी क्षमता का 17%, यानी 11 लाख बैरल प्रतिदिन, बाधित हुआ है। इस बीच, गवर्नर स्ल्यूसर ने कहा कि रात भर यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रोस्तोव क्षेत्र में घरों को नुकसान पहुँचा है, लेकिन किसी की मौत या चोट नहीं आई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने सोमवार शाम को रोस्तोव क्षेत्र में आठ ड्रोन और रात में एक ड्रोन को मार गिराया।

प्रमुख खबरें

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील

West Tripura Floods | वेस्ट त्रिपुरा में भारी बारिश से हावड़ा और कथाखाल नदियां उफान पर, 1,300 से अधिक लोग राहत शिविरों में स्थानांतरित

ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया